मैनपुर में फिर एक युवक ने लगाई फांसी, एक पखवाड़े के भीतर 6 युवकों ने की आत्महत्या, आखिर कब रुकेगा ये खौफनाक सिलसिला?
Another youth hanged himself in Mainpur, 6 youths committed suicide within a fortnight, when will this horrific series stop?
गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर क्षेत्र में लगातार युवकों के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी जैसे भयानक कदम उठाए जाने से हड़कम्प के साथ दहशत देखने को मिल रही है. एक पखवाड़े के भीतर मैनपुर थाना क्षेत्र में 6 युवकों ने फांसी लगाकर अपनि जिंदगी को खत्म कर लिया. रविवार सुबह मैनपुर के एक युवक के द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर सामने आने से पूरे नगर व क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर जयंतीनगर निवासी परमेश्वर कश्यप पिता प्रेम कश्यप उम्र 23 साल शनिवार रात को अपने घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. इसकी जानकारी रात में ही घर के लोगों को लगने के बाद इसकी जानकारी मैनपुर पुलिस को दिया गया. रविवार सुबह युवक परमेश्वर कश्यप का शव का पोस्टमार्डम कर शव परिजनो को सौप दिया गया. वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर कश्यप ट्रेक्टर चालक था.
वही दूसरी तरफ़ मालुम हो कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछले एक पखवाड़े के भीतर 6 युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी जैेसे कदम उठाए हैं जो बेहद गंभीर और सोचने को मजबूर करता है. खुदकुशी करने वाले सभी युवा ही है और युवाओं के द्वारा इस तरह के कदम उठाना क्षेत्र में दहशत देखने को मिल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



