पति को ठेका देना महिला सरपंच को पड़ा भारी, कुर्सी चली गई, अविश्वास प्रस्ताव पारित, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 सदस्यों में पड़े 14 वोट
Awarding a contract to her husband cost a female Sarpanch her post; a no-confidence motion was passed, with 14 out of 16 members voting in its favor.
धमतरी/सिहावा : धमतरी जिला में पाइकभाठा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच की कुर्सी चली गई है। पंचों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में प्रस्ताव पारित हो गया. पंचायत में कुल 16 सदस्यों ने मतदान किया. इसमें 14 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े. जबकि सरपंच के समर्थन में सिर्फ 2 वोट मिले. यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाईकभाठा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला सरपंच के खिलाफ पंचों ने पंचायत के कामकाज में मनमानी, पंचों को विकास कार्यों की पर्याप्त जानकारी नहीं देने और अपने पति को पंचायत के विकास कार्यों का ठेका दिए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपों को लेकर पंचों ने एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था.
निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया. मतदान के परिणाम सामने आते ही सरपंच के खिलाफ पंचों की नाराजगी स्पष्ट हो गई. कुल 16 मतों में से 14 वोट प्रस्ताव के पक्ष में जाने से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया.
अब उपसरपंच संभालेंगे पंचायत की कमान
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब ग्राम पंचायत की कमान उपसरपंच बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष संभालेंगे. नियमानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब छह महीने के भीतर ग्राम पंचायत में उपचुनाव कराया जाएगा. फिलहाल पाईकभाठा पंचायत में सरपंच पद रिक्त होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



