महुआ बीनते समय भालू का हमला, दो ग्रामीण घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, इलाज जारी, वन विभाग ने जारी किए निर्देश
Bear attacks while collecting Mahua flowers, injuring two villagers, one in critical condition, referred to district hospital, treatment ongoing, Forest Department issues instructions
मुंगेली/लोरमी : महुआ बीनने का सीजन शुरू होते ही जंगलों में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ गई है. इसी बीच भालू के हमलों की खबरें सामने आने लगी है. ताजा मामला मुंगेली जिले के लोरमी से सामने आया है. जहां जंगल में महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए. जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक चेचानडीह गांव के रहने वाले दो ग्रामीण गेंदराम और बिसाहू यादव सुबह-सुबह महुआ बीनने के लिए भारतपुर जंगल की तरफ़ गए थे. इसी दौरान महुआ बीनते समय अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में दोनों ग्रामीण लहूलुहान हो गए. जिन्हें घायल हालत में अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद गंभीर रुप से घायल गेंदराम को मुंगेली रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
वन विभाग के लोरमी अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और सतर्कता बरतें।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



