PDS बारदाना गबन मामले का बड़ा खुलासा, 8.39 लाख के घोटाले में मुख्य आरोपी और खरीददार दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, हजारों बोरी बरामद

Major revelation in PDS gunny bag embezzlement case: Main accused and buyer arrested and sent to jail in Rs 8.39 lakh scam, thousands of gunny bags recovered

PDS बारदाना गबन मामले का बड़ा खुलासा, 8.39 लाख के घोटाले में मुख्य आरोपी और खरीददार दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, हजारों बोरी बरामद

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े एक बड़े गबन मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और बारदान खरीददार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपये मूल्य के सरकारी बारदानों के गबन का आरोप है. यह मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले की शिकायत जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पीडीएस बारदानों के संकलन और परिवहन का कार्य आरोपी रिजवान को अनुबंध के आधार पर सौंपा गया था.
आरोप है कि रिजवान ने कांसाबेल विकासखंड के उचित मूल्य दुकानों से बारदानों को एकत्र तो किया। लेकिन उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, कुनकुरी के गोदाम तक नहीं पहुंचाया। इसके बजाय उसने इन बारदानों का गबन कर लिया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जशपुर द्वारा एक जांच समिति गठित की गई. समिति की जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 33,580 नग बारदानों का गबन किया है. इनकी कुल कीमत 8.39 लाख रुपये आंकी गई है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 408 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 411 (अवैध रूप से संपत्ति रखना) के तहत मामला दर्ज किया था. यह शिकायत 8 सितंबर 2025 को दर्ज की गई थी.
जशपुर जिले के पुलिस कप्तान और डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम को आरोपियों की तलाश में सूरजपुर और अंबिकापुर भेजा गया. जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान और बारदान खरीददार सुधीर को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग किया गया पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244) और करीब 4000 नग बारदाने भी जब्त किए हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB