भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के डॉक्टर और साइबर ठगी में गिरफ्तार आरक्षक बर्खास्त, अनुशासनहीनता के आरोप में प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

Big action against corruption, Dhamtari doctor and constable arrested in cyber fraud dismissed, in-charge principal suspended on charges of indiscipline

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के डॉक्टर और साइबर ठगी में गिरफ्तार आरक्षक बर्खास्त, अनुशासनहीनता के आरोप में प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

रायपुर : अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय आने, विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली एवं अमर्यादित व्यवहार सम्बन्धी शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एल बी) खूबचंद सरसींहा के द्वारा शराब पीकर विद्यालय आने, विद्यार्थियों और उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली, कर्मचारियों क़ो मानसिक रुप से प्रताड़ित करने, अमर्यादित व्यवहार एवं अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने सम्बन्धी शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई.
जांच के बाद शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की वजह से प्रभारी प्राचार्य के निलंबन की अनुशंसा की गई.
पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के खिलाफ मानते हुए संचालक लोक शिक्षण ने प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल नियत किया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

धमतरी के डॉक्टर बर्खास्त

धमतरी : छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एम.ए. नसीम को पद से बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई वर्ष 2014 में एसीबी द्वारा घूस लेते पकड़े जाने के मामले पर की गई.

साइबर ठगी में गिरफ्तार आरक्षक बर्खास्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में साइबर अपराध में लिप्त पाए जाने पर आरक्षक हेमंत नायक को गिरफ्तार कर दिया गया है. आरोपी पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक खातों को फ्रीज/डीफ्रीज कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है. मंत नायक पहले साइबर सेल की तकनीकी टीम में शामिल था. सूत्रों के अनुसार, ठगी के इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB