धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बैंक में धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, नकद रकम और बाइक बरामद, दो मामलों का हुआ खुलासा

Major action by Dhamtari police, bank fraudster arrested, cash and bike recovered, two cases solved

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बैंक में धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, नकद रकम और बाइक बरामद, दो मामलों का हुआ खुलासा

धमतरी : बैंक में ठगी की वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले एक शातिर आरोपी को धमतरी पुलिस ने धरदबोचा है. सायबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया है. आरोपी से धोखाधड़ी की गई नकद रकम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी प्रणाली की व्यापक जांच की जा रही है. जिसके तहत यह कार्रवाई की गई. आरोपी की गिरफ्तारी से दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हुआ है.
दो मामलों का हुआ खुलासा
2 जुलाई 2025 को प्रार्थिया आशा बाई सिन्हा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बैंक ऑफ इंडिया, सिहावा चौक शाखा में 40,000 रुपए जमा करने पहुंची थीं. इसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति ने नोटों को "सीधा करने" के बहाने उनसे 11,000 रुपए ठग लिए और मौके से फरार हो गया. इस मामले में अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की गई.
मुखबिर से मिली खबर के आधार पर दुर्ग निवासी अख्तर अली पिता शौकत अली उम्र 51 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने उक्त वारदात के साथ-साथ 9 जून को भखारा में एक बुजुर्ग से 20,500 रुपए की धोखाधड़ी करना भी कबूल किया.
आरोपी से बरामद हुई नकदी और बाइकआरोपी ने बताया कि ज्यादातर रकम उसने खान-पान और घूमने-फिरने में खर्च कर दी है. उसके पास से 3,000 रुपए और 1,000 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल होंडा साइन मोटरसाइकिल CG07 M 3824 जब्त की गई है.
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आयाथाना उतई अपराध क्रमांक 451/19, धारा 380 भादविथाना कुम्हारी: अपराध क्रमांक 87/2019, धारा 380 भादविपीड़िता द्वारा मौके पर आरोपी की पुष्टि किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच घटना के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी सिस्टम की जांच करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी है. ताकि नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
पुलिस की अपीलधमतरी पुलिस ने आमजन से अपील किया कि वे बैंक में लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी अजनबी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस या सायबर हेल्पलाइन नंबर पर दें.
आरोपी
अख्तर अली पिता शौकत अली, उम्र 51 साल निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB