होली के दौरान खरोरा में डीजे पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, विधानसभा: भाईचारे पर खून का धब्बा, तिल्दा नेवरा: चाकूबाजी में युवक गंभीर, तीन की मौत

Bloody clash over dancing on DJ during Holi in Kharora, Vidhansabha: Blood stain on brotherhood, Tilda Nevra: Youth seriously injured in stabbing, three dead

होली के दौरान खरोरा में डीजे पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, विधानसभा: भाईचारे पर खून का धब्बा, तिल्दा नेवरा: चाकूबाजी में युवक गंभीर, तीन की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर में जहां होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हिंसा की तीन अलग-अलग वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया. रायपुर जिले के आरंग, खरोरा और विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबंदा में हुई. इन वारदातों में तीन युवकों की हत्या कर दी गई. घटनाओं के बाद गांवों में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
पहली वारदात- घरेलू कलह में दो भाइयों ने मिलकर ले ली तीसरे की जान
विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की गांव के तीन युवकों ने कथित रुप से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि होली के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने दिनेश पर हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है.
दूसरी वारदात
खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में मोहित निषाद उम्र 18 साल की हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक होली खेलने के दौरान डांस को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद कुछ युवकों ने मोहित पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर रुप से घायल मोहित ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गए. खरोरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरु कर दिया है और आसपास के गांवों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरोपी महिला श्रीमती हीरा बाई पटेल और दो नाबालिग लड़कों ने चाकू और हंसिये से हमला कर मोहित धीवर (20 वर्ष) की हत्या कर दी. इस हमले में देवा वर्मा और कमलनारायण यादव उम्र 22 साल भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं. जिनका इलाज जारी है. पुलिस ने महिला आरोपी और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है.
तीसरी वारदात
आरंग में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. सुबह रंग खेलने के दौरान नीरज लोधी नामक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. चश्मदीदों के मुताबिक शाम तक मामला शांत दिख रहा था. लेकिन रात में फिर से विवाद भड़क उठा और मारपीट के दौरान नीरज पर घातक हमला कर दिया गया. गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया.
आरंग में हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को समाज के हवाले करने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव कर दिया. बड़ी तादाद में लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए. हालात को तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने की अपील की है.

तिल्दा नेवरा: चाकूबाजी में युवक गंभीर 
तिल्दा नेवरा के अटल आवास में भी डांस को लेकर विवाद हुआ. यहां एक युवक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी गोलू उर्फ कछुवा उम्र 20 साल ने लाला यादव उम्र 25 साल के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है.

तीनों घटनाओं ने होली जैसे पर्व पर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में अलग-अलग जांच टीमें गठित की गई हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांवों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. होली जैसे पावन पर्व पर हुई इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर त्योहारों की खुशियां कब तक आपसी रंजिश और असहिष्णुता की भेंट चढ़ती रहेंगी?

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB