अज्ञात बदमाश ने वकील के घर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फैली सनसनी, युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही आरोपी को तलाश

Unidentified miscreants doused a lawyer's house with petrol and set it on fire, causing a sensation. The young man's act was captured on CCTV. Police are searching for the accused.

अज्ञात बदमाश ने वकील के घर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फैली सनसनी, युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही आरोपी को तलाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां अज्ञात व्यक्ति ने वकील आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के समय घर के भीतर परिवार के सदस्य मौजूद थे. दरवाजे से उठती लपटें और धुआं देखकर घर के लोगों को आग की भनक लगी. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा ली गई. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते हुए स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है.
पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस आगजनी की घटना को अंजाम देने का मकसद क्या था आरोपी की गिरफ्तारी के बात ही साफ हो पाएगा. लेकिन इस वारदात के बाद से आसपास दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB