9वीं के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, दो विषय में सप्लीमेंट्री आने से SECL में सिक्योरिटी गार्ड का बेटा परेशान, जांच में जुटी पुलिस
Body of a 9th standard student found hanging from a noose, son of a security guard in SECL upset after getting supplementary in two subjects, police engaged in investigation
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक बालक का नाम दिनेश प्रहरी उम्र 15 साल था. बताया जा रहा है कि डीएवी स्कुल का छात्र दो विषयों में सप्लीमेंट्री आया था. इस वजह से कुछ दिनों से परेशान चल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश प्रहरी डीएवी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था. छात्र के पिता SECL में सिक्योरिटी गार्ड है और लोगकुमदा काॅलोनी के क्वार्टर में रहते हैं.
छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह बाथरुम के पास दुपट्टे के फंदे से दिनेश का शव लटका मिला. गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर सोने के लिए चला गया था. सुबह जब परिजन उठे और देखे तो दिनेश अपने कमरे में नहीं था. तलाश करने पर बाथरुम के पास उसका शव फंदे से लटकता मिला. परिजनों ने फंदे से निकालकर अस्पताल ले गए. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बालक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है. वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद से परेशान चल रहा था. शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



