प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क किनारे मिली लाश, जहर पीकर खुदकुशी करने की आशंका, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Body of a student preparing for competitive exams found by the roadside; suicide by consuming poison suspected; incident causes a stir; police have launched an investigation.
बिलासपुर : बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली. रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी मृतक उत्तम कुमार गुप्ता उम्र 29 साल बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. शुरुआती जांच में पुलिस को जहर पीकर खुदकुशी करने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.
दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तम कुमार बिलासपुर के दयालबंद में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था. सोमवार को उसका शव लालखदान के संत नगर के पास सड़क किनारे मिला. युवक की लाश देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शुरु की जांच
युवक की मौत की खबर मिलने पर घरघोड़ा से उसके परिजन भी बिलासपुर पहुंचे. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि उत्तम ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी की है. हालांकि उसने जहर कहां और किन हालात में पिया. यह अभी साफ नहीं है. पुलिस उसके दोस्त और परिचितों से पूछताछ कर रही है. साथ ही किराए के मकान से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मौत की वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के पास मिला सामान एक पानी की बोतल, एक पर्स और एक गमछा जब्त कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने मौके से भौतिक सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



