छग में सोने-चांदी के जेवरात की सफाई का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने ठगों के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन ठग गिरफ्तार

Cheating on the pretext of cleaning gold and silver jewelery in Chhattisgarh, police exposed inter-state gang of thugs, half a dozen thugs arrested

छग में सोने-चांदी के जेवरात की सफाई का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने ठगों के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा, आधा दर्जन ठग गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जो सोने-चांदी के जेवरों की सफाई के बहाने लोगों को ठगने की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रार्थिया पी. सरोजनी ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संतोषी नगर खमतराई में रहती है 8 फरवरी 2025 के करीब 11 बजे प्रार्थिया घर के अंदर थी. इसी दौरान गेट को खसका कर दो लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया और कहा कि टाईल्स, तांबा, पीतल, सोना एवं चांदी साफ करने का पावडर लेकर गुजरात से आए हैं. जिस पर प्रार्थिया द्वारा उन दोनो की जांच के लिए सबसे पहले तांबा का लोटा दिया गया तो उन्होने उसे साफ कर दिया और उसके बाद कहा कि चांदी और सोने का सामान भी ले आओ. हम साफ कर देंगे तो चमक जाएगा और पैर के बिछिया को मांगने लगे. जिस पर प्रार्थिया द्वारा मना किया गया तो उन्होने प्रार्थिया द्वारा धारण किए गए सोने-चांदी के जेवरातों में लाल पाउडर लगा दिया. जिसकी वजह से प्रार्थिया के गला और हाथ जलने लगा. तब उनके द्वारा कहा गया कि गला हाथ जल जाएगा जल्दी से गहना निकाल दो. जिस पर प्रार्थिया द्वारा पहने हुए गहने को निकाल कर उनको दे दिया. जिसके बाद उन्होने एक पत्थर निकाला और पत्थर को पानी कटोरी में डाला और गहना को भी उसी में डुबा दिया. और एक झिल्ली जिसमें सफेद पावडर था. उस झिल्ली में सोने के सामान को डाला और स्टेपलर लगाकर कहा कि दस मिनट बाद खोलना चमक जाएगा. ऐसा कहकर वे लोग बाहर निकल गए.
जिसके बाद प्रार्थिया के पिता ने स्टेपलर लगी झिल्ली को खोलकर देखा तो पाया कि उसमें प्लास्टिक का चूड़ी थी. जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिये प्रार्थिया और उसके पति बाहर निकले तो देखा कि तीन मोटर सायकल में 5-6 लोग प्रार्थिया द्वारा धारण किये हुए गहने को साफ करने के नाम उनके साथ धोखाधड़ी कर वहा से फरार हो गए थे. जिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 94/2025 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की खबर को पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में प्रार्थिया और उसके पति से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया।.टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना कर आरोपियों की निशानदेही करने की कोशिश की गई. और मुखबीर लगाकर भी मामले में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. 
टीम के सदस्यो द्वारा आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए जिन दोपहिया वाहनो का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा किया गया था उसके बारे में जानकारी इकठ्ठा करने के साथ-साथ प्रार्थिया और उसके पति से पूछताछ में पाया गया था कि आरोपियों द्वारा खुद को गुजरात से आना बताया गया था. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आस-पास के दायरे में आने वाले सभी होटलो और लॉज की भी जांच कर मामले में शामिल अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे.

टीम के सदस्यो द्वारा घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन का सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो का मुआयना के दौरान आरोपियों को कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस करते हुए पाया गया. जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा पतासाजी करने पर मालूम हुआ कि अज्ञात आरोपियों द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत घटना को अंजाम देने के 1 दिन पहले भिलाई जिला दुर्ग के थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत भी 1 बुजुर्ग महिला के साथ सोने-चांदी के जेवरात को साफ करने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देकर रायपुर फरार हुए हैं. 
इसी दौरान टीम के सदस्यों थाना खमतराई क्षेत्र कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आने के बारे में जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान उक्त स्थान में 6 व्यक्ति मौजूद पाए गए. पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अमरदीप शाह, अमित कुमार, मुकेश भगत, शिकेन्द्र शाह, विपिन कुमार एवं शम्भू शाह मूलतः निवासी बिहार का होना बताया. 
मिले सबूतों के आधार पर सभी से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ जिला दुर्ग भिलाई के थाना सुपेला में भी घटना को अंजाम देना बताया गया है. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया है.
तरीका वारदात
इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियान बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते है. वे सभी तांबा पीतल के बर्तनों के सफाई का झांसा देकर घर अंदर आते हैं और प्रार्थियों को अपने झांसे में लेकर उनसे पहने हुए और अन्य सोने-चांदी के जेवर साफ करने के लिए मांगते हैं. प्रार्थियो द्वारा उनके झांसे में आकर सफाई के नाम पर सोने-चांदी के जेवर देने के बाद उनके द्वारा 1 सफेद पाउडर की झिल्ली में सोने-चांदी के जेवरातों की जगह प्लास्टिक या नकली सामान रखकर सभी आरेापियान सोने-चांदी के जेवरातों को लेकर फरार हो जाते थे.
जिस पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी किये हुए पूरी मशरुका सोने-चांदी के जेवरात मंगल सूत्र, सोने का चैन, सोने के कंगन, सोने की अंगूठी और घटना में इस्तेमाल 3 नग दोपहिया वाहन, मोबाईल फोन और सफेद पाउडर जुमला कीमत करीब 25,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. 
आरोपी शम्भू शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलो के कई थानों में चोरी, ठगी, अमानत में खयानत और चोरी का सामान खरीदने जैसे जुर्म के आधा दर्जन से ज्यादा जुर्म दर्ज हैं. जिसमें आरोपी जेल निरुद्ध रह चुका है.
इस मामले की कार्यवाही में प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सचिन सिंह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि सतीश कुमार पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, रविकांत पाण्डेय, आर. अविनाश देवांगन, संदीप सिंह, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर, प्रशांत शुक्ला, पुरुषोत्तम सिन्हा, विकास शर्मा, लालेश नायक और थाना खमतराई से सउनि रमेश यादव, जगदम्बा तिवारी, आर. प्रदीप यादव, सुमित की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरेापी
01. अमरदीप शाह पिता दिनेश शाह उम्र 34 साल निवासी समेली थाना कुरशेला जिला कटिहार बिहार
02. मुकेश भगत पिता रामोत्तर भगत उम्र 44 साल निवासी पंचगाछिया अभियाबाजार थाना गोपालपुर जिला भागलपुर बिहार
03. शिकेन्द्र शाह पिता किशनलाल शाह उम्र 46 साल निवासी समोली थाना कुरशेला अयोध्या गंज बाजार जिला कटिहार बिहार
04. विपिन कुमार पिता धनिक शाह उम्र 31 साल निवासी थाना रूपौली जिला पूर्णिया बिहार
05. शम्भू शाह पिता स्व मुकेश शाह उम्र 43 साल निवासी समोली कुरशेला जिला कटिहार बिहार
06. अमित कुमार पिता राजकुमार उम्र 32 साल निवासी समोली अयोध्या गंज बाजार कुरशेला जिला कटिहार बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI