दोस्तों के साथ एनीकट में पिकनिक मनाने गए 6 किशोर, नदी में डूबने से 2 नाबालिग लड़कों की मौत, दोनों के शव बरामद, परिजनों में पसरा मातम

Two teenagers came to picnic with friends in Anicut, 2 minors died due to drowning in the river, body of 1 recovered, search for one continues

दोस्तों के साथ एनीकट में पिकनिक मनाने गए 6 किशोर, नदी में डूबने से 2 नाबालिग लड़कों की मौत, दोनों के शव बरामद, परिजनों में पसरा मातम

दुर्ग : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई. एक का शव बुधवार शाम को ही बरामद कर लिया गया. जबकि दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह मिला. यह  पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है.
रायपुर से छह दोस्त पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव स्थित एनीकट में घूमने पहुंचे थे. बुधवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद यशवंत हरपाल उम्र 16 साल और आशीष सरोज पिता पंकज सरोज, उम्र 15 साल निवासी बजरंग नगर वार्ड 37 नहाने के लिए नदी में उतरे. इस दौरान खारुन नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहने लगे. साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को खबर दी. हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर रवाना हुई.
कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5:30 बजे खबर मिलने पर 6:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया. देर रात तक चलाए गए अभियान में यशवंत का शव एनीकट से करीब 30 मीटर दूर बरामद कर लिया गया. अंधेरा होनेकी वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था.
गुरुवार सुबह 6 बजे एसडीआरएफ की 13 सदस्यीय टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरु किया. करीब साढ़े तीन घंटे की कोशिश के बाद आशीष सरोज का शव भी उसी जगह से करीब 30 मीटर दूर बरामद किया गया. मृतक आशीष रायपुर के बजरंग नगर का निवासी था. इस दुखद हादसे से इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB