कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सड़कों पर उतरेगी CJP, 6 जून को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन
Cockroach Janata Party founder Abhijit Singh will visit India. CJP will take to the streets demanding the resignation of the Education Minister. A major demonstration will be held at Jantar Mantar on June 6.
नई दिल्ली : ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे. दीपके ने यह घोषणा सोमवार को जारी एक वीडियो संदेश में की. जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर साझा किया. वीडियो में उन्होंने छात्रों और अपने समर्थकों से अपील की कि वे दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हों.
परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर आरोप
दीपके लंबे समय से परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं और व्यवस्थागत खामियों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि इन समस्याओं ने छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से और संविधान के दायरे में रहते हुए शांतिपूर्ण विरोध के जरिए ही इन मुद्दों को उठाया जाना चाहिए.
6 जून को दिल्ली पहुंचने की योजना
अभिजीत दीपके ने बताया कि वे 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील किया कि वे हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात करें और इसके बाद सभी मिलकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए आगे बढ़ेंगे. प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर राजधानी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र माना जाता है.
आंदोलन और संगठन की पृष्ठभूमि
‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ एक सोशल मीडिया आधारित व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन है. जिसे अभिजीत दीपके ने शुरू किया है. शुरुआत के बाद से ही इस अभियान को ऑनलाइन व्यापक समर्थन और चर्चा मिली है.
दीपके ने केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर छात्र और नागरिक एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते हैं. तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ेगी.
अभिजीत दिपके ने यह भी कहा कि उनके परिचितों और परिवार के कुछ लोगों को आशंका है कि उन्हें दिल्ली पहुंचने पर हिरासत में लिया जा सकता है. लेकिन उन्हें भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होगा.
वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि वे विदेश में नौकरी कर सकते थे. लेकिन देश और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भारत लौटने का फैसला किया है. उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करने का आह्वान किया.
यह एक युवाओं द्वारा चलाया जाने वाला सोशल मीडिया मूवमेंट है. जिसे अभिजीत दिपके ने शुरू किया था. यह पार्टी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पॉपुलर हुई है और कई जानी-मानी हस्तियों ने भी इसे फॉलो किया है. इंस्टाग्राम पर इसके 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
अब 6 जून को प्रस्तावित इस प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। क्योंकि परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चर्चा जारी है और छात्र समुदाय के बीच इस विषय को लेकर लगातार बहस हो रही है. ये भी देखना होगा कि ऑनलाइन तो दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े, लेकिन जमीन पर कितने इस प्रदर्शन में शामिल होते हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



