कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर, बीजेपी ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल

Who will become the Chief Minister of Delhi, Rekha or Vijendra Gupta, BJP legislature party meeting will start in some time, celebratory atmosphere outside BJP office.

कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर, बीजेपी ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की सियासत में सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. बस अब कुछ ही घंटों में इस बात का पता चल जाएगा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा. मुख्यमंत्री बनने के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है. उसमें रेखा गुप्ता का नाम फाईनल हो गया है.
बीजेपी विधायक दल की मीटिंग अब से कुछ ही देर में शुरु होने जा रही है. इससे पहले कई विधायक पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं और कई विधायक पहुंचने वाले हैं. बीजेपी कार्यालय में 48 विधायकों के साथ-साथ 7 सांसदों की भी कुर्सियों लगाई गई हैं. बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाए गए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं. विधायकों से बात कर आलाकमान को बताएंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में आशीष सूद का नाम भी आगे बताया जा रहा था. आशीष जनकपुरी से चुनाव जीतकर आए हैं. अब रेस में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा था...
बीजेपी आलाकमान को इसकी जानकारी देंगे. इसके बाद सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. 
रेखा गुप्ता के अलावा नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, बीजेपी के पंजाबी चेहरे आशीष सूद, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के नाम की भी चर्चा चल रही है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ को नियुक्त किया है.
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है और पार्टी का 27 साल का वनवास खत्म हुआ है. 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 48, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है.
रेखा गुप्ता ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता है. वह शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है.
रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं. संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया. 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गई. 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनी.
बीजेपी में कई पदों पर रहीं रेखा
रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रही. 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनी. अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनी. नगर निगम में पार्षद बनने के बाद उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. मौजूदा वक्त में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रही हैं.
रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से हार मिली थी. 2015 में उन्हें करीब 11000 वोटों से वंदना कुमारी ने हराया था. जबकि 2020 में उनकी हार का अंतर 3440 वोटों का था. लेकिन इस बार रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में शिकस्त दी है.
जींद की रहने वाली हैं रेखा
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. उनका पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में है। यहां उनके दादा मनिराम और परिवार के बाकी लोग रहते थे. रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई थी. इसलिए उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया. रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन तक दिल्ली में ही हुई है. रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी. मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं
जुलाना सीट से महिला पहलवान विनेश फोगाट विधायक हैं. विनेश फोगाट तीन बार की ओलंपियन हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से चुनाव जीता था. विनेश फोगाट की ससुराल भी जुलाना में है.
अपने राजनीतिक करियर के दौरान रेखा गुप्ता लोगों के साथ जुड़ी रही हैं और उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से भाग लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI