120 अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम, कारण नोटिस जारी कर वेतन कटौती का भी दिया निर्देश, सरकारी महकमों में मचा हडकंप

Collector took strict action against 120 officers and employees, issued notices and also ordered salary cuts, there was a stir in government departments

120 अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम, कारण नोटिस जारी कर वेतन कटौती का भी दिया निर्देश, सरकारी महकमों में मचा हडकंप

नैला-जांजगीर : कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों के कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 13 विभाग प्रमुखों समेत 120 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए. कलेक्टर ने सभी को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया.
कलेक्टर आकाश छिकारा के साथ एडिशनल कलेक्टर एसपी वैध, एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम चांपा निरनिधि नंदेहा, और अन्य अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. कई कार्यालयों में सिर्फ चपरासी और चौकीदार हाजिर थे.
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में 11 में से 7 कर्मचारी गैरहाजिर थे. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 33 में से सिर्फ 19 कर्मचारी हाजिर थे.
शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को छेरछेरा का अवकाश था. तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को कार्यालय खुले. लेकिन अधिकारी-कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे.
कलेक्टर ने साफ़ किया कि शासकीय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से काम शुरु करने का निर्देश है. ताकि आम जनता को ज्यादा समय मिल सके. लेकिन कई कर्मचारी और अधिकारी इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं.
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग समेत कई विभागों का निरीक्षण किया. डीईओ, डीडी वेटरिनरी, सीएमओ नैला जांजगीर और अन्य विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी किया गया.
हाजिरी रजिस्टर की जांच कर गैरहाजिर कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिया गया. कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे और राष्ट्रगान का आयोजन सुनिश्चित करें. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI