पूर्व विधायक के नेतृत्‍व में पहुंचे कांग्रेसी, बिजली ऑफिस के मुख्य द्वार पर ताला बंदी, कांग्रेस सरकार को याद कर रही जनता -विकास उपाध्याय

Congressmen arrived under the leadership of former MLA, main gate of electricity office was locked, people are remembering Congress government - Vikas Upadhyay

पूर्व विधायक के नेतृत्‍व में पहुंचे कांग्रेसी, बिजली ऑफिस के मुख्य द्वार पर ताला बंदी, कांग्रेस सरकार को याद कर रही जनता -विकास उपाध्याय

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के मुख्‍यालय के गेट के सामने कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया. बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से बिजली चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए.
रायपुर पश्विम सीट के पूर्व विधायक विकास उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में कांग्रेसियों ने बुधवार को बिजली मुख्‍यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. विकास उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे डंगनिया स्थित बिजली कंपनी के मेनगेट तक पहुंच गए.
कांग्रेस की तरफ से बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन की सूचना एक दिन पहले ही दे दी गई थी. इसके देखते हुए कंपनी गेट के पास पुलिस की तैनाती थी. इसके बावजूद विकास उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में कांग्रेस नारेबाजी करते हुए कंपनी के गेट तक पहुंच गए.
कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्‍याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार और बिजली कंपनी पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को राहत देने के लिए शुरु की गई बिजली बिल हाफ योजना में इस सरकार ने कटौती कर दी है. इससे लोगों पर आर्थिकभार बढ़ गया है.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बिजली चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए. विकास उपाध्‍याय ने कहा कि जनता बिजली की महंगी दर, अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्‍टेज की समस्‍य से बेहाल है. बिजली कंपनी के गेट के सामने किया गया प्रदर्शन जनता के इसी गुस्‍से और आक्रोश का प्रतिक है.
विकास उपाध्‍याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से लोगों के यहां तीन-तीन, चार-चार हजार रुपए का बिल आ रहा है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महतारी वंदन के नाम पर घर की महिलाओं को हजार रुपए देकर अब बिजली बिल के नाम पर चार-चार हजार रुपए लूट रही है.
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता को चार सौ यूनिट तक बिजली बिल हाफ का फायदा मिलता था. अब भाजपा की सरकार में लोग महंगी बिजली और बिजली कटौती से परेशान है. बिल हाफ योजना भी बंद कर दी गई है. अब लोगों को कांग्रेस सरकार की याद आ रही है.
विकास उपाध्‍याय ने बिजली कंपनी को भाजपा का सह कार्यालय बताया. उन्‍होने कहा कि भाजपा के इशारे पर बिजली कंपनी महंगी बिजली बेचने का काम कर रही है. इसीलिए कांग्रेस बिजली कंपनी के सामने प्रदर्शन कर रही है.
उपाध्याय ने कहा कि मोदी की ऐसी हर गारंटी को पूरा कर रही है साय सरकार और अच्छे दिन भी नजर आ रहे हैं कि कैसे महतारी वंदन की गारंटी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और महतारी वंदन योजना में दे रहे पैसे को वसूलने के लिए इस तरह जनता से बिजली बिल के जरिए उन्हें लूटने की पूरी तैयारी भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बखूबी कर रही है.
आज के प्रदर्शन में विकास उपाध्याय, गिरीश दुबे, आकाश शर्मा, प्रमोद चौबे, श्री कुमार मेनन, सुंदर जोगी, अन्नू साहू, सतनाम पनाग,गौरी शंकर दुबे, मुन्ना मिश्रा, प्रशांत ठेंगड़ी, शीनू, संदीप तिवारी, अजीज भिन्सारा, अशोक ठाकुर,अमित शर्मा लल्लू, लल्लू शुक्ला, हीरा यदु,बंशी कन्नौज, योगेश तिवारी, रवि राव, अखिलेश जोशी, बबलू दीप, नंदन झा,योगेश दीक्षित, राजू शर्मा, प्रशांत गोस्वामी, प्रीति सोनी, कशिश चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, मनोज सोनकर, ब्रह्मा सोनकर, संजू नायडू, अशोक शिवहरे, चीकू तिवारी,विष्णु राजपूत, निखिल बंजारी,कृष सहारे, कुणाल दुबे , देवेंद्र पावर, शानू दीवान, हेमलाल नायक समेत ढेर सारे कांग्रेसी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t