बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम तबाह, रायपुर आने वाली फ्लाइट भोपाल-नागपुर-भुवनेश्वर-कोलकाता डायवर्ट
Lightning strike destroyed Raipur airport's navigation system, flights coming to Raipur diverted to Bhopal-Nagpur-Bhubaneswar-Kolkata
रायपुर : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है. बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट में आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा. बताया जा रहा है कि विमानों को लैंड करने में मददगार उपकरण बिजली गिरने से तबाह हो गया है. इस वजह से शाम को रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग बंद कर दी गई.
तीन विमानों को इसी वजह से नज़दीकी एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया. लैंडिंग के लिए ज़रूरी उपकरण को ठीक करने का काम जारी है. उपकरण बंद रहने तक फ्लाइट की रायपुर में लैंडिंग मुश्किल मानी जा रही है.
दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट की भोपाल में एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. रायपुर एयरपोर्ट से नेविगेशन नहीं मिलने पर भोपाल डाइवर्ट करने की खबर है. इंडिगो की फ्लाइट भोपाल में लैंड कराई गई है. सूत्रों के मुताबिकर रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट्स अभी लैंड नहीं कर पा रही है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से नेविगेशन नहीं मिल पा रहा है.
कुल 5 फ्लाइट डायवर्ट करवाई गई हैं. रायपुर आने वाले हवाई यात्री फिलहाल भोपाल, कोलकाता, भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं. BJP सांसद समेत 170 यात्री रायपुर के बजाय भोपाल पहुंच गए. हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर, कोलकाता से रायपुर फ्लाइट को भी भुवनेश्वर, दिल्ली से रायपुर उड़ान को भोपाल, मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया. पुणे से रायपुर भी डायवर्ट की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



