मध्यप्रदेश के धान को छत्तीसगढ़ में खपाने की साजिश, SDM ने किया गाड़ी का पीछा, तो फिल्मी स्टाइल में Bolero ने बिगाड़ा खेल, चालक गिरफ्तार

Conspiracy to sell paddy from Madhya Pradesh to Chhattisgarh; SDM chases vehicle, then Bolero spoils the game in filmy style, driver arrested

मध्यप्रदेश के धान को छत्तीसगढ़ में खपाने की साजिश, SDM ने किया गाड़ी का पीछा, तो फिल्मी स्टाइल में Bolero ने बिगाड़ा खेल, चालक गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर धान की तस्करी बढ़ती जा रही है. मरवाही में सोमवार की देर रात मध्यप्रदेश से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था. जिसे रोकने के लिए निकली एसडीएम टीम के साथ धान तस्कर ने बदसलूकी की और धान से भरी गाड़ी को पास कराने का काम किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर की रात को अवैध धान से भरे पिकअप वाहन को एसडीएम की टीम पकड़ने के लिए मरवाही की तरफ गई थी. यहां एक धान तस्कर ने एसडीएम मरवाही की गाड़ी के सामने अपने वाहन को लगा दिया और धान से भरे वाहन को पास कराया. पुलिस ने आरोपी भरत राठौर को गिरफ्तार कर लिया है.
एसडीएम मरवाही देवेंद्र सिरमौर को खबर मिली थी कि मध्यप्रदेश से अवैध धान की खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है. खबर मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर 29 दिसंबर को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया और संभावित मार्गों पर निगरानी शुरु की गई. रात में जैसे ही धान से भरा पिकअप वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश किया. एसडीएम की टीम ने उसका पीछा शुरु कर दिया.
पीछा करते हुए प्रशासनिक टीम दरमोहली गांव तक पहुंची. इसी दौरान दरमोहली निवासी धान तस्कर भरत राठौर ने ओवरटेक कर एसडीएम के वाहन के सामने अपनी बोलेरो खड़ी कर दी. इस अचानक घटनाक्रम के कारण प्रशासनिक टीम कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गई. इसी का फायदा उठाकर धान से भरा पिकअप वाहन वापस मध्यप्रदेश की तरफ फरार हो गया.
जांच में सामने आया कि आरोपी भरत राठौर के खिलाफ पहले भी मध्यप्रदेश से अवैध धान परिवहन के मामले में एक पिकअप वाहन जप्त किया जा चुका है. इसके बावजूद आरोपी ने किराए के पिकअप वाहन की व्यवस्था कर एक बार फिर अवैध धान तस्करी को अंजाम देने की कोशिश की. इस पर आरोपी भरत राठौर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
हमने आरोपी भरत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे गौरेला पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने एक वाहन को भी जब्त किया है. आगे की कार्रवाई जारी है- देवेंद्र सिरमौर, एसडीएम, गौरेला पेंड्रा मरवाही
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t