10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल से शुरु, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका, एक्सटर्नल परीक्षक सिर्फ मंडल करेगा नियुक्त

Practical exams for classes 10th and 12th begin tomorrow; absent students will not be given a second chance; only the board will appoint external examiners.

10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल से शुरु, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका, एक्सटर्नल परीक्षक सिर्फ मंडल करेगा नियुक्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया है. प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा मंडल द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल परीक्षकों की मौजूदगी में अनिवार्य रुप से संपन्न कराई जाएगी. प्रैक्टिकल परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी हालत में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा. 
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरु हो रही हैं. इसी वजह से प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन पहले किया जा रहा है. ताकि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा किया जा सके. हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य अपनी सुविधा के मुताबिक 1 से 20 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख तय कर सकेंगे. हालांकि उन्हें माशिमं द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरुरी होगा.

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर
10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी
अनुपस्थित विद्यार्थियों को फिर से मौका नहीं मिलेगा
बाह्य परीक्षक सिर्फ माशिमं द्वारा नियुक्त होंगे
परीक्षा के दौरान मंडल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण होगा
अपात्र छात्रों के प्रायोगिक अंक अमान्य किए जाएंगे

एक्सटर्नल परीक्षक सिर्फ मंडल करेगा नियुक्त
माशिमं ने साफ निर्देश दिए हैं कि एक्सटर्नल परीक्षक की नियुक्ति सिर्फ मंडल द्वारा की जाएगी. कोई भी स्कूल अपनी मर्जी से एक्सटर्नल परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकता. अगर ऐसा किया जाता है तो उस स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षा अमान्य मानी जाएगी वहीं, आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति संस्था स्तर पर की जाएगी. संबंधित विषय के शिक्षक को ही आंतरिक परीक्षक बनाया जाएगा. प्रोजेक्ट वर्क के लिए मंडल द्वारा एक्सटर्नल परीक्षक नियुक्त नहीं किए जाएंगे.

आकस्मिक निरीक्षण करेगा मंडल
प्रैक्टिकल परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए माशिमं के अधिकारी परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करेंगे. इसके चलते सभी स्कूलों को परीक्षा गंभीरता और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तरपुस्तिकाओं और अंकों को लेकर निर्देश
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पिछले सालों की बची हुई उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया जाएगा. अगर उत्तरपुस्तिकाओं की कमी होती है. तो स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए विद्यार्थियों के प्रायोगिक अंक मंडल द्वारा अमान्य कर दिए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t