राजधानी में नशे के खिलाफ लगातार छापेमारी, पुलिस को मिली कामयाबी, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी एकांश त्रिपाठी गिरफ्तार

Continuous raids against drugs in the capital, police got success, accused Ekansh Tripathi arrested with banned drug tablets.

राजधानी में नशे के खिलाफ लगातार छापेमारी, पुलिस को मिली कामयाबी, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी एकांश त्रिपाठी गिरफ्तार

रायपुर : नशे के खिलाफ लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में फिर एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर बजेल भेज दिया गया है.
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के काम से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफतार करने मे कामयाबी मिली है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी 2025 को मुखबीर से खबर मिली कि पहाड़ी तालाब सुलभ शौचालय के पास  एक व्यक्ति उम्र करीब 25 से 26 साल, पतला दुबला, चॉकलेटी कलर का टी-शर्ट एवं काला जींस पहना है. जो अपने पास नशीली टैबलेट रखकर बिक्री कर रहे हैं.
इस खबर पर फौरन वरिष्ठ कार्यालय को खबर देकर गवाहो और पूरी विवेचना कीट के रेड कार्यवाही के लिए घटना स्थल पर दल पहूंचा. जहां मुखबिर द्वारा बताए  व्यक्ति खड़े थे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस के तत्परता से भागने में नाकाम रहे. तलाशी दौरान आरोपी  के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखे मिला. 
आरोपी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट NITRAZEPAM TABLETS IP nitrosun 10 कुल 25 स्ट्रीप (प्रत्येक स्ट्रीप में 10 टेबलेट कुल 250 टेबलेट) कीमती 1775 रुपए बिक्री रकम 1000 रुपए जब्त किया गया. आरोपी एकांश त्रिपाठी को 23 फरवरी 2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
नाम आरोपी
एकांश त्रिपाठी पिता संतोष त्रिपाठी उम्र 27 साल निवासी सेक्टर 3 गली नंबर 3 प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI