रेलवे स्टेशन में 2 अज्ञात युवकों की मिली लाश, शव मिलने से मच गया हड़कंप, मृतकों की नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Dead bodies of 2 unknown youths were found at the railway station, panic was created after the bodies were found, the deceased could not be identified, police started investigation
रायपुर : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामलों की जीआरपी जांच कर रही है.
पहला शव प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित बंद पड़े इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के एक कमरे में मिला, जबकि दूसरा शव उसी प्लेटफॉर्म के बाहर कचरे के ढेर में पाया गया. दोनों ही मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.
यह भी साफ़ नहीं है कि दोनों की मौत रेलवे स्टेशन परिसर में हुई या कहीं और हत्या कर शवों को वहां फेंका गया है. मौके पर पहुंची GRP (रेलवे पुलिस) ने जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



