पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की 250 से ज्यादा लोगों को लोन दिलाने की धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, आरवी ग्रुप की दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Police exposed the fraud of providing loan of Rs 50 crore to more than 250 people, 6 accused including two women of RV Group arrested
रायपुर : रायपुर पुलिस ने शहर में बड़े पैमाने पर की गई वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए आरवी ग्रुप एवं स्पाश एडवाइजर प्रा. लि. द्वारा चलाई गई फर्जी लोन स्कीम का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में रायपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने दावा किया है कि ये कुल लोन फ्रॉड 50 करोड़ का हो सकता है. ये लोन फ्रॉड राजधानी रायपुर के डीएम प्लाजा स्थित आरवी ग्रुप एवं स्पश एडवाइजर प्रा. लि. का है. पुलिस के मुताबिक इस धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी अभय कुमार गुप्ता (उर्फ अभयकांत गुशी) सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 250 से ज्यादा लोगों से लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज लेकर, विभिन्न बैंकों से उनके नाम पर लोन मंजूर करवाया. फिर उन्हें भरोसा दिलाया कि लोन की 50% रकम आरवी ग्रुप में निवेश करने पर ईएमआई फर्म द्वारा चुकाई जाएगी. शुरुआत में कुछ मासिक किश्तें भरकर यकीन दिलाया गया. लेकिन बाद में किस्तें रोक दी गईं और पीड़ितों के फोन कॉल और शिकायतों की अनदेखी की गई.
इस मामले की शिकायत के बाद गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई.
जिसने समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे. अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह करियाम, मनोज कुमार भगत, रागिब हुसैन, विभा वर्मा और पूजा यादव शामिल हैं. उनसे पूछताछ में अन्य शामिल लोगों की जानकारी सामने आई है. जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कार्यालयों से दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल और निवेश संबंधी फाइलें जब्त किया है. यह मामला छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 10 के तहत भी दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



