स्कूल के मध्यान्ह भोजन में मिली मरी छिपकली, खाना खाने के बाद 65 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हडकंप, अस्पताल में चल रहा इलाज

Dead lizard found in school mid day meal, 65 children fell ill after eating food, panic ensued, treatment underway in hospital

स्कूल के मध्यान्ह भोजन में मिली मरी छिपकली, खाना खाने के बाद 65 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हडकंप, अस्पताल में चल रहा इलाज

बलरामपुर : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में बड़ी लापरवाही सामने आई है. छिपकली गिरा मध्यान्ह भोजन खाकर प्राथमिक शाला के 65 बच्चों बीमार पड़ गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा है. जिससे हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में मध्यान्ह भोजन में छिपकली गिर गई. जिसे खाने से करीबन 70 बच्चे बीमार पड़ गए. जिससे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चों को कुसमी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है.
जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. बच्चों की तबीयत अभी नियंत्रण में है. बच्चों का डाक्टर इलाज कर रहे हैं. डाक्टरों के मुताबिक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई खतरा नहीं है.
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भोजन की निगरानी में लापरवाही बरती गई. जिससे बच्चों की जान खतरे में पड़ गई. ग्रामीणों और अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB