UPSC CSE 2026, 933 पदों के लिए आवेदन शुरु, बिहान अंतर्गत संविदा के पोस्ट के लिए 20 फरवरी तक मौका, इधर हवलदार, ट्रेडमैन सहित कई पद

UPSC CSE 2026: Applications open for 933 posts; opportunity for contract positions under Bihan continues until February 20; several positions, including constable and tradesman, are also available.

UPSC CSE 2026, 933 पदों के लिए आवेदन शुरु, बिहान अंतर्गत संविदा के पोस्ट के लिए 20 फरवरी तक मौका, इधर हवलदार, ट्रेडमैन सहित कई पद

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों के लिए आवेदन शुरु

IAS/IPS बनने का सपना पूरा होगा. इस बार न सिर्फ वेकेंसी की डिटेल्स आई हैं, बल्कि कैडर पॉलिसी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नोटिफिकेशन और आवेदन 4 फरवरी 2026 शुरु हो चूका है. आवेदन की आख़री तारीख 24 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे तक है. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 24 मई 2026 को होगी.

वेकेंसी और पोस्ट डिटेल्स 
कुल पद: 933 रिक्तियां (इसमें 35 पद PwBD श्रेणी के लिए आरक्षित हैं)।
सेवाएं: IAS, IPS, IFS और ग्रुप 'A' व 'B' की केंद्रीय सेवाएं।

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट
Education: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं).
Age Limit: 21 से 32 साल (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी).
Age Relaxation: OBC को 3 साल, SC/ST को 5 साल की छूट.

क्या बदल गई कैडर पॉलिसी
इस बार की सबसे बड़ी खबर सिर्फ परीक्षा से नहीं, बल्कि 'कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी 2026' से भी जुड़ी है. सरकार ने 2017 से चल रहे 'जोनल सिस्टम' को खत्म कर दिया है. अब इसकी जगह 'रोटेशनल साइकिल सिस्टम' लाया जा रहा है.
अब 25 राज्यों और जॉइंट कैडर को एक चक्र में बांटा गया है. हर 25 कैंडिडेट्स की एक मेरिट लिस्ट बनेगी और उन्हें रोटेशन के हिसाब से कैडर दिया जाएगा.
अगर एक ही राज्य के लिए ज्यादा लोग दावेदार होंगे. तो बेहतर रैंक वाले को पहले मौका मिलेगा. सरकार का कहना है कि इससे राज्यों में अफसरों की पोस्टिंग ज्यादा संतुलित और पारदर्शी होगी.

सिलेक्शन प्रोसेस
UPSC CSE Prelims: स्क्रीनिंग टेस्ट (क्वालिफाइंग)।
UPSC CSE Mains: 1750 नंबर का लिखित एग्जाम (यहीं से मेरिट बनती है)।
Interview: 275 नंबर का पर्सनालिटी टेस्ट।
फाइनल लिस्ट मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर बनती है।

आवेदन प्रक्रिया
OTR जरूरी: सबसे पहले upsconline.nic.in पर One Time Registration करना होगा।
Live Photo: इस बार वेबकैम से लाइव फोटो ली जाएगी। फोटो 10 दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए और उस पर आपका नाम और तारीख होनी चाहिए.
Signatures: सफेद कागज पर ब्लैक इंक से तीन बार साइन करके अपलोड करना है.
Application Fee: जनरल/OBC के लिए सौ रुपए। जबकि SC/ST/Women/PwBD के लिए ये फ्री है.

कुछ जरुरी बातें
यूपीएससी परीक्षा (यूपीएससी भर्ती) केंद्र पहले आओ-पहले पाओ के बेस पर अलॉट करता है. अगर आपको अपना मनपसंद शहर चाहिए. तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें, आज ही अप्लाई करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महासमुंद : बिहान अंतर्गत संविदा के पदों पर भर्ती हेतु 20 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला प्रकोष्ठ एवं विकासखण्ड के लिए बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिसमें क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) के दो-दो पद शामिल हैं. संविदा नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत किया जा रहा है.
इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पते पर सिर्फ रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के जरिए निर्धारित प्रारुप में आवेदन कर सकते हैं. इस बारे में डिटेल जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारुप एवं दिशा निर्देश जिले के वेबसाईट https://mahasmund.gov.in और जिला पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हवलदार, ट्रेडमैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पात्र अभ्यर्थियों से अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के जरिए ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं.
अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है.
भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता के रुप में किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड एवं संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना जरुरी है. उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन एवं सीने से संबंधित मानक विभिन्न पदों के मुताबिक निर्धारित हैं. अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी थल सेना की वेबसाइट, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965213 और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के टेलीफोन नम्बर 07744-299523 से ली जा सकती है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB