हत्या की नीयत से टांगी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक अस्पताल मे भर्ती, इलाज जारी, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

Deadly attack with a sickle with the intention of murder, admitted in hospital in critical condition, treatment continues, police arrested the accused within a few hours

हत्या की नीयत से टांगी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक अस्पताल मे भर्ती, इलाज जारी, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : थाना चांपा पुलिस ने हत्या की नीयत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह आरोपित कीर्तन पटेल पीड़ित सुखराम पटेल के घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था. मना करने पर आरोपित आवेश में अपने घर गया और वहां से छोटा टांगी लेकर आया. इसके बाद उसने सुखराम पटेल को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है.
वारदात की खबर मिलने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन आरोपी की तलाश शुरु की और कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वारदात में इस्तेमाल टांगी को अपने घर से निकालकर पुलिस के हवाले किया. जिसे जब्त कर लिया गया.
पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपित कीर्तन पटेल उम्र 32 साल निवासी कुरदा, थाना चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बीपी खांडेकर तथा आरक्षक मुंद्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर और कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB