पत्नी से विवाद के दौरान मना किया तो मां पर किया चाकू से जानलेवा हमला, फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
During a dispute with his wife, he attacked his mother with a knife when she refused, police arrested the absconding accused youth and sent him to jail.
बिलासपुर : अपनी मां के ऊपर चाकू से हमला करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पत्नी से विवाद के दौरान मना करने पर मां को जान से मारने के लिए चाकू से पेट और सीने पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी से चाकू जप्त कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी 2025 को खबर मिली कि 26 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे राजा अहिरवार अपनी पत्नी से झगड़ा विवाद कर रहा था. तब युवक की मां ने पत्नी से झगड़ा करने से युवक को मना किया. इससे युवक गुस्से में आ गया और तुम्हें क्या मतलब है मैं अपनी पत्नी से झगडा करूं या मारूं…, तुम मेरे मामले में क्यों पड रही हो. कहकर घर में रखे लोहे की धारदार चाकू से कत्ल करने की नियत से हमला कर दिया.
इस हमले में युवक ने मां की छाती और पेट में चाकू से मारकर घायल कर दिया. अगर घरवाले बीच बचाव करने नहीं आते तो आरोपी अपनी मां को जान से मार देता.
आरोपी का यह कृत्य धारा 109 (1) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा-109 (1) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी किया गया. तो पता चला कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है.
जिसे घेराबंदी कर आरोपी राजा अहिरवार पिता कन्हैया अहिरवार उम्र 28 साल निवासी कुम्हारपारा करबला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को पुलिस की तत्परता से आरोपी को पकड़ा गया. हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना कबूल किया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू को बरामद किया गया है. आरोपी को 27.01.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्ण यादव, प्रआर कृष्ण कुमार पाण्डेय, आर- नुरुल कादीर, गोकूल जांगडे, पंकज भोसले का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



