नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक, दुकानदारों का लाखों का नुक्सान, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

Devastation Strikes Ghata Rani Temple Ahead of Navratri: Massive Fire Engulfs 9 Shops; Shopkeepers Suffer Losses Worth Lakhs, Demand Impartial Inquiry and Compensation

नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक, दुकानदारों का लाखों का नुक्सान, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों के बीच प्रसिद्ध मंदिर घटारानी में देर रात यहां भीषण आग लग गई। इस आगजनी में मंदिर परिसर की 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक इन दुकानों में फैंसी सामग्री, प्रसादी, खिलौने और पूजा के बर्तन रखे हुए थे. आगामी नवरात्रि मेले को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया माल भरा था. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में दुकानदारों को 8 से 10 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है.
आग लगने का कारण अभी पूरी तरह साफ नहीं है. लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने आशंका जताई है कि पास के जंगल में लगी आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुँच गई और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.
घटना की सूचना तत्काल फिंगेश्वर थाना पुलिस को दे दी गई है. पूरी तरह से बर्बाद हो चुके दुकानदारों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. प्रभावित दुकानदारों ने शासन और प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की व्यवस्था और फायर वॉचर की कमी पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि जंगल में आग लगने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए पर्याप्त फायर वॉचर तैनात नहीं हैं. जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका. ग्रामीणों का आरोप है कि अगर वन विभाग की तरफ़ से सतर्कता बरती जाती तो आग मंदिर परिसर तक नहीं पहुंचती और दुकानदारों को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB