पिता के पिंड दान करने यूपी गए विनोद तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोदी सरकार डंडे के दम पर चला रही सरकार -संसदीय सचिव विकास उपाध्याय
Vinod Tiwari, who went to UP to offer Pind Daan to his father, was arrested by the police; the Modi government is running the government with the help of force – Parliamentary Secretary Vikas Upadhyay
रायपुर : संसदीय सचिव एवं लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार कितनी डरपोक है भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी द्वारा फरवरी महीने में सोशल मीडिया में सरकार के नाकामी को लेकर पोस्ट किया था. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को इलाहाबाद स्थित कौंसबी जिला से गिरफ्तार किया गया. इससे ऐसा मालूम होता है कि बीजेपी सरकार की मानवता मर चुकी है. उन्हें दिल्ली पटियाला कोर्ट में जहा विनोद तिवारी को पेश किया गया. जैसे उन्हें कोर्ट लाया गया वहां पर छत्तीसगढ़ से विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम नेता पहुंच गए. उनकी जमानत खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में अब अपने खिलाफ उठने वाले आवाजों को पुलिस कार्यवाही कर दबाने की कोशिश कर रही है. उनसे विरोध अब बर्दाश नहीं हो रहा है. जबकि वही बीजेपी के नेताओं द्वारा विपक्ष के नेताओं के बारे अर्नगल पोस्ट किया जा रहा है. बयान दिए जा रहे हैं लेकिन उन पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है. सत्ता के नशे में हिटलर का रूप धारण कर चुकी है. बीजेपी सरकार नैतिकता नाम की चीज भी नहीं बची है. इस सरकार में इसीलिए विवाद तिवारी को पिण्ड दान जैसे कार्यक्रम से उठाकर यह साबित हो गया है कि बीजेपी सरकार किसी भी हद तक जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



