न्यू ईयर की बड़ी पार्टियों में सप्लाई करने नागपुर से रायपुर लाया गया ड्रग्स, इवेंट ऑर्गेनाइजर, तस्कर और नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार

Drugs were brought from Nagpur to Raipur for supply at large New Year's parties; five arrested, including an event organiser, a smuggler and a minor girl.

न्यू ईयर की बड़ी पार्टियों में सप्लाई करने नागपुर से रायपुर लाया गया ड्रग्स, इवेंट ऑर्गेनाइजर, तस्कर और नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार

रायपुर : नए साल के पहले बड़े ड्रग्स सप्लाय सिंडिकेट का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपियों की न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग्स सप्लाय की  थी. पुलिस ने इवेंट ऑगेनाइजर और नागपुर के तस्कर सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड मारी. रेड में ड्रग्स के साथ सभी आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा. तस्कर मूलतः नागपुर महाराष्ट्र का निवासी है. इस मामले में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है.
दरअसल इसी हफ्ते लड़की और लड़कों का ड्रग्स लेते वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में 500-500 सौ के नोटो के पास कुछ लोग बैठे थे. और लड़की और लड़के नोट पर लाइन बनाकर ड्रग्स ले रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो के सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने वायरल युवक और नाबालिग लड़की की तलाश शुरु की. इसी बीच पुलिस को पता चला कि वायरल वीडियो राजेंद्र नगर के एक फ़्लैट से बनाया गया था.
निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र ने बताया कि 23 दिसंबर को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को खबर मिली थी कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में कुछ लोग अपने पास ड्रग्स रखे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैट में रेड मारी. रेड के दौरान फ्लैट में 4 पुरूष और 1 नाबालिग लड़की मिली.
पुलिस ने तलाशी में एमडीएमए ड्रग्स पाया. ड्रग्स को नागपुर निवासी तस्कर शुभम राजूधावड़े नागपुर से लाया था. वही पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में ड्रग्स का मेन सप्लायर है. जो न्यू ईयर के मद्देनजर बड़े-बड़े होटलों में आयोजित होने वाले पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता है.
पूछताछ में पता चला कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर स्थित शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में अपने साथी अमन शर्मा और नाबालिग लड़की के साथ अन्य ईवेंट ऑरगेनाईजर ऋषभ सिंह राजपूत और माजिद को सप्लाय करने उपस्थित होना बताया गया. सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स और 4 मोबाइल फोन तथा नगदी रकम 20,000 रुपए कुल कीमत करीब 3,50,000 रुपए जब्त कर सभी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं. जिसकी तलाश जारी है.
आरोपी
*01. पराग बरछा उर्फ रघु उम्र 23 साल निवासी डागा ज्वेलर्स के सामने वाली गली, कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर (मुख्य सप्लायर)
*02. शुभम राजूधावड़े उम्र 31 साल निवासी जूना बगड़गंज, कुम्हारा टोली भण्डारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र (नागपुर तस्कर)
*03. अमन शर्मा उम्र 26 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
*04. शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन उम्र 28 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
*05. एक नाबालिग लड़की
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t