सत्याग्रही किसानों को प्रतिमा सुपुर्द करने का अदालत ने दिया आदेश, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के लगे नारे, किसान संगठनों में उत्साह का माहौल

The court ordered the statue to be handed over to the protesting farmers, slogans of Chhattisgarh Mata ki Jai were raised, and farmer organizations were filled with enthusiasm.

सत्याग्रही किसानों को प्रतिमा सुपुर्द करने का अदालत ने दिया आदेश, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के लगे नारे, किसान संगठनों में उत्साह का माहौल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा पुलिस द्वारा जप्ती मामले में सीजेएम न्यायालय महासमुंद ने बड़ा आदेश देते हुए तुमगांव थाने में जप्त प्रतिमा को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे को सुपुर्दनामा पर देने का निर्देश दिया है. अदालत के आदेश के बाद किसान संगठनों में उत्साह का माहौल है.
करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड, नूतन आयरन एन्ड पावर प्रायवेट लिमिटेड के सभी अवैधानिक कार्यों के खिलाफ पौने चार साल से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सत्याग्रही किसान न्यायलय परिसर महासमुंद पहुंचें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि जप्तसुदा प्रतिमा शुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2025 को तुमगांव थाने से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लेंगे.
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि सुपुर्दनामा की राशि 10 हजार रुपये तय की गई है. आदेश प्राप्त होते ही सत्याग्रही किसान कलश यात्रा, बैंड-बाजा, पूजा-अर्चना और शुभ मुहूर्त में तुमगांव थाना पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा को विधिवत प्राप्त करेंगे. इसके बाद “छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा” गांव-गांव निकाली जाएगी.
किसान मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड और अवैध नूतन आयरन एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पौने चार वर्षों से आंदोलन जारी है. इसके बावजूद प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया. संगठन ने जिलाधीश महासमुंद पर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने और अवैध उद्योगों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है.
किसान नेताओं का कहना है कि 8 अगस्त 2024 को सैकड़ों किसानों के साथ हाईकोर्ट के आदेश के तहत करीब 40 एकड़ शासकीय, वन, सिंचाई विभाग, आदिवासी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं किसानों की भूमि को मुक्त कराने का शपथ पत्र दिया गया था. तुमगांव तहसील न्यायालय में चली सुनवाई में किसानों के पक्ष को सही पाया गया. इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि चंद घंटों में प्रशासनिक कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा को जेसीबी मशीन के जरिए हटाया गया. जो छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर सीधा हमला है. संगठन ने इसे सरकार के लिए राजनीतिक और नैतिक रुप से नुकसानदायक बताया.
अदालत से सुपुर्दनामा आदेश मिलने के बाद न्यायालय परिसर में लड्डू बांटकर खुशी मनाने और उसके बाद तुमगांव थाना जाकर प्रतिमा प्राप्त करने की औपचारिक घोषणा की गई है.
इस मौके पर सत्याग्रही किसान,नागरिक, महिलाएं!आज प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू, विमल ताम्रकार, अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा, लीलाधर पटेल, अवधराम साहू, दौलत ध्रुव, उदय चंद्राकर, अमजद खान, बिसौहा यादव, पुनीतराम सिन्हा, कुलेश्वर यादव, कुमार बरिहा, देवनारायण साहू, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t