निरीक्षण के दौरान ग्रामीणो ने कहा - प्रिंसिपल साहब शराब पीकर आते हैं, कलेक्टर ने हाई स्कूल के प्राचार्य को हटाने का दिया निर्देश

During the inspection, the villagers said - Principal sahab comes drunk, the collector gave instructions to remove the principal of the high school

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणो ने कहा - प्रिंसिपल साहब शराब पीकर आते हैं, कलेक्टर ने हाई स्कूल के प्राचार्य को हटाने का दिया निर्देश

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्राचार्य सीएस. पैकरा को हटा दिया. दरअसल कलेक्टर गुरुवार को सुबह स्कूलों के निरीक्षण में गए. निरीक्षण की कड़ी में जब कलेक्टर का प्रशासनिक काफिला फरसाबहार विकासखंड के अंकिरा प्राथमिक स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा तो उनके पहुंचते ही ग्रामीणो ने हाईस्कूल के प्राचार्य सीएस पैंकरा की शिकायतों का पिटारा खोल दिया.
ग्रामीणो के कई शिकायतों में सबसे अहम शिकायत थी प्रिंसिपल के शराब पीकर स्कूल आने की..  जिसे सुनते ही कलेक्टर ने प्राचार्य सी एस पैंकरा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिया.
आपको बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों के शराब पीकर आने की न तो यह पहली शिकायत है न शराब पीने का पहला मामला है. इस जिले में अक्सर शराब पीकर आए शिक्षकों के वीडियो वायरल होते रहे हैं. हांलाकि इन मामलों में शिक्षा विभाग कार्रवाई भी करते आ रही है. बावजूद इसके स्कूल में शराब पीकर शिक्षा देने वाले शिक्षकों की शिकायतों का ग्राफ कम नहीं हो रहा.
बहरहाल ग्रामीणो की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मदिरा प्रेमी शिक्षकों में कितना सुधार आता है यह देखने वाली बात होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB