मंदिर के पास सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर हमला, नशे में युवक ने शराब के लिए पैसे न देने पर डंडे से किया वार; दो गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
Elderly women attending a religious gathering near a temple were attacked by a drunk man with a stick for refusing to pay for alcohol; two were seriously injured, and the accused was arrested.
सक्ती : सक्ती शहर के राम मंदिर के पास रविवार को सत्संग के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई. नशे की हालत में एक युवक ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक युवक ने पैसे न देने पर महिलाओं पर डंडे से वार किया. जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं. घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने वारदात की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक सत्संग स्थल पर पहुंचा और महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा. जब महिलाओं ने पैसे देने से मना किया. तो उसने गुस्से में वहीं पड़ा डंडा उठाकर उन पर हमला कर दिया. इस अचानक और हिंसक घटना से सत्संग में मौजूद लोग सकते में आ गए और अफरा-तफरी मच गई.
मोहल्लेवासियों ने फौरन हस्तक्षेप किया और महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने पुलिस को खबर दी. जिससे आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया. स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में उत्पात मचाता रहा है. लेकिन इस तरह का गंभीर और हिंसक हमला उसने पहली बार किया है.
राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से स्थानीय लोग न सिर्फ नाराज हैं. बल्कि भयभीत भी हैं. पुलिस ने आसपास के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है और सुनिश्चित किया है कि ऐसे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (साधारण चोट), 504 (जानबूझकर अपमान), और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी जब्त कर लिया है.
इस वारदात ने सक्ती में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. समुदाय के लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर डर का माहौल बनता है. वहीं पुलिस लगातार निगरानी बढ़ाकर और लोगों को जागरुक कर इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



