पति और पत्नी में जेठ से दूरी बनाने की बात को लेकर विवाद, गला दबाकर पति ने तीसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुलेश साहू गिरफ्तार

Dispute between husband and wife over keeping distance from brother in law husband strangulated his third wife to death accused Hulesh Sahu arrested

पति और पत्नी में जेठ से दूरी बनाने की बात को लेकर विवाद, गला दबाकर पति ने तीसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुलेश साहू गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के डभरा में एक दंपति घर के कमरे के अंदर पत्नी संतोषी साहू का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला. पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी की जान ले ली.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को पड़ोसियों के जरिये से खबर मिली कि संतोषी साहू की संदिग्ध हालत में बेड पर शव पड़ी हुई है. खबर पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतिका संतोषी साहू के पति हुलेश साहू को पुलिस ने पकड़ा और मामले में कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पति ने बताया कि शनिवार की रात को उसके बड़े भाई से दूरी बनाकर रखने की बात को लेकर उसके और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ. उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर उसके बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी। ये बात उसे पसंद नहीं थी.  इस बात को लेकर गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर पत्नी का कत्ल कर दिया.
हुलेश को जब संतोषी के मौत की पुष्टि हो गई तो वो कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने निकल गया. किवाड़ खुलने की आवाज आई तो हुलेश के बड़े भाई की नींद खुल गई. बड़े भाई ने बाहर निकलकर देखा तो हुलेश टहल रहा था.
बड़े भाई ने हुलेश से देर रात बाहर निकलने की वजह पूछी. लेकिन हुलेश कुछ नहीं बोला. भाई को शक हुआ तो उसने हुलेश के कमरे में जाकर देखा. यहां बेड पर संतोषी का शव देखकर उसके होश उड़ गए. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
बता दें कि यह हुलेश साहू की तीसरी शादी थी. इससे पहले हुए दो शादी में दोनों पत्नी छोड़ कर चली गई थी. पुलिस ने मामले में पति पर हत्या का मामला दर्ज किया है.  
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI