हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के भंडारण का भंडाफोड़, आरोपी संजय दासवानी गिरफ्तार

Excise department took major action in Harsh Pride Apartment, storage of legal foreign liquor busted, accused Sanjay Daswani arrested

हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के भंडारण का भंडाफोड़, आरोपी संजय दासवानी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र स्थित हर्ष प्राइड अपार्टमेंट में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब के भंडारण का भंडाफोड़ किया है. विभाग ने इस छापेमारी में कुल 105 लीटर विदेशी मदिरा जब्त किया है. जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 59 हजार रुपए आंकी गई है. शराब के साथ आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार किया गया है
मिली जानकारी के मुताबिक जिला आबकारी विभाग को मिली गोपनीय खबर मिलने के बाद आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक और कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर टीम ने संजय दासवानी के मकान पर छापा मारा. छापे के दौरान कई ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई. जिसे मध्यप्रदेश से अवैध तरीके से रायपुर लाया गया था.
संजय दासवानी ऑटो डील का कारोबार करते हैं. फिलहाल विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके. जब्त की गई शराब में  79 बोतल हायर रेट की व्हिस्की, और 90 कैन ब्रांडेड बीयर शामिल हैं.
आबकारी विभाग के मुताबिक यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. जिसका मकसद रायपुर शहर में शराब तस्करी और अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करना है. आबकारी विभाग ने आम जनता से अपील किया कि वे अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी फौरन साझा करें. जिससे समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है और विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB