बच्चे की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ को बंधक बनाकर जान से मारने की दी धमकी, एक साथ 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Following a child's death, a mob vandalized the hospital, held staff hostage, and issued death threats; 14 suspects have been arrested in a major police operation.
कांकेर/पखांजूर : उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में तोड़फोड़, गाली-गलौज और अस्पताल स्टाफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित होकर अस्पताल में जबरन प्रवेश करने और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पखांजूर पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे बच्चे की मौत के मामले को लेकर आसपास के गांवों के कुछ लोग एकजुट होकर कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में जबरन घुस गए थे. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की.
इस घटना में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, टेबल-कुर्सियां, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी, कूलर और अन्य फर्नीचर सहित कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए. घटना के बारे में अस्पताल की तरफ से सुनील हलदार निवासी कापसी ने 14 जून 2026 को थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई थी.
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ था मामला
शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 127(2), 324(5), 333, 190 एवं 191(2) तथा छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति को क्षति व हानि) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी.
जांच के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन और एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई.
जांच के दौरान संदेहियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर 2026 को मामले में शामिल कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर घटना में तोड़फोड़ के लिए इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. अजीत सरकार पिता वैद्य सरकार उम्र 28 साल निवासी पीव्ही 58 द्वारिकापुरी थाना पखांजूर
2. समीर दास उम्र पिता सपन दास 39 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
3. किशोर राजवंशी पिता निमई राजवंशी उम्र 21 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
4. बप्पी मजूमदार पिता निखिल मजूमदार उम्र 31 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
5. सोनातन उर्फ सनातन सरदार पिता स्व सतीश सरदार उम्र 28 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
6. संजीव कुमार मंडल पिता अधीर मंडल उम्र 44 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर
7. राजेश पाल पिता रमेश पाल उम्र 29 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
8. निर्मल चकवर्ती पिता नारायण चकवर्ती उम्र 33 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
9. सुमित समद्दार पिता अजीत समद्दार उम्र 31 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
10. विकास केशवानी पिता सुब्रत केशवानी उम्र 24 साल निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर थाना पखांजूर
11. रमेन्द्र उर्फ रमेन मौलिक पिता माणिक मौलिक उम्र 39 साल निवासी पीव्ही 56 वल्लभनगर
12. नेपाल हलदार पिता स्व क्षितिज हलदार उम्र 53 साल वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर थाना पखांजूर
13. कल्पना हलदार पति नेपाल हलदार उम्र 47 साल वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर थाना पखांजूर
14. अर्जुन उर्फ अरजन हलदार पिता नेपाल हलदार उम्र 26 साल वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर थाना पखांजूर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



