फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन पर वन अधिकार पट्टा किया हासिल, 5 लाख की ठगी, पूर्व सरपंच समेत 3 घोटाले के आरोपी गिरफ्तार

Forest rights lease on government land was obtained by forging documents, fraud of Rs 5 lakh was committed, 3 scam accused including former Sarpanch arrested.

फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन पर वन अधिकार पट्टा किया हासिल, 5 लाख की ठगी, पूर्व सरपंच समेत 3 घोटाले के आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : चारामा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से वन अधिकार पट्टा लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पंचायत मयाना की पूर्व सरपंच का पति जीवन ठाकुर, उसका बेटा नीरज पोया और ग्राम के पूर्व में रहे सरपंच शोप सिंह शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मयाना के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से वन अधिकार पट्टा हासिल कर लिया है. शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि आरोपियों ने कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के जरिए वन अधिकार मान्यता पत्र बनवाया और शासन को 5,17,773 रुपये की आर्थिक हानि पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी जीवन ठाकुर, शोप सिंह और नीरज पोया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
बता दें कि यह फर्जीवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच के कार्यकाल में किया गया था. इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पट्टा जारी कर कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी कलेक्टर को शिकायत किया गया था. और इसको लेकर गांव में कई बार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी.
आरोपी
जीवन ठाकुर पिता रामदयाल उम्र 49 साल
शोप सिंह पिता शिव प्रसाद उम्र 60 साल
नीरज कुमार पोया पिता जीवन उम्र 23 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t