नौकरी छुडाने का बदला लेने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को हथियार दिखाकर महिला के गले से नेकलेस छीनकर फरार, पूर्व केयरटेकर गिरफ्तार

Former caretaker arrested for barging into a home, threatening an elderly couple with a weapon, and snatching a necklace from the woman's neck in retaliation for losing the job.

नौकरी छुडाने का बदला लेने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को हथियार दिखाकर महिला के गले से नेकलेस छीनकर फरार, पूर्व केयरटेकर गिरफ्तार

दुर्ग /भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती को धमकाया. इसके बाद वह महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर मौके से फरार हो गया. वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें नकाबपोश आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है.  यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 में रहने वाले वी. कुमार उम्र 59 साल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर गए थे. इसी दौरान उनके घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर खबर दी कि उनके सास-ससुर के घर में अज्ञात युवक घुस आया है,
आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था. घर में घुसने के बाद उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और सोने-चांदी के जेवर, नकदी की मांग की. इस दौरान वह सोने का एक नेकलेस लेकर मौके से फरार हो गया. खबर मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पीड़ित परिवार, गवाहों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
जांच में सामने आया कि आरोपी वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.
पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर लिया. जो कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रहना वाला है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?