मैनपुर क्षेत्र के तुहामेटा-कोनारी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, दिनदहाड़े चार बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

Leopard terror in the Tuhameta-Konari area of ​​Mainpur; four goats hunted in broad daylight, sparking panic among villagers who are now demanding that their safety be ensured.

मैनपुर क्षेत्र के तुहामेटा-कोनारी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, दिनदहाड़े चार बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिल्ला में तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तुहामेटा, खजरान और कोनारी के खेत-खलिहान और जंगल से लगे इलाकों में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है. तेंदुए द्वारा मवेशियों को लगातार निशाना बनाए जाने से पशुपालकों और किसानों की चिंता बढ़ गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तुहामेटा निवासी किसान और कमार नेता पिलेश्वर सोरी की कुल चार बकरियों को एक हफ्ते के भीतर तेंदुए ने दिनदहाड़े अपना शिकार बना लिया है. पिलेश्वर सोरी ने बताया कि बकरियों के झुंड को चराने के लिए खेत-खलिहान और जंगल क्षेत्र की ओर ले गए थे.
इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया. तीन दिन पहले तेंदुए ने झुंड पर झपट्टा मारते हुए दो बकरियों को मार डाला. गुरुवार को एक बार फिर तेंदुए ने हमला बोला और दो अन्य बकरियों का शिकार कर लिया. वही दो अन्य मवेशियो का भी शिकार तेंदुआ के द्वारा किया जा चुका है. शाम को तेंदुआ को गांव के आसपास मंडराते भी देखा जा रहा है. जिसके चलते लोगो मे भारी दहशत देखने को मिल रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा इलाका उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट, तौरेंगा वन परिक्षेत्र में आता है तो वही कुछ इलाके मैनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है. जंगल और खेत-खलिहान के बीच आवाजाही के दौरान तेंदुए के दिखने और मवेशियों पर हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में डर व्याप्त है. लोग अब अकेले खेतों या जंगल की तरफ जाने से कतरा रहे हैं. लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पीड़ित पशुपालक पिलेश्वर सोरी और ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित मवेशी मालिक को उचित मुआवजा प्रदान करने और इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाकर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
क्या कहते है वन परिक्षेत्र अधिकारी
वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट दिनेश चौधरी ने बताया यह इलाका तीन वन परिक्षेत्र तौरेंगा, कुल्हाड़ीघाट, मैनपुर का जक्शन है तीनो परिक्षेत्र की सीमाएं है और पीड़ित किसान द्वारा आवेदन मिलते ही उचित कार्यवाही किया जाएगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb