दोस्त की पत्नी से चाकू की नोक पर 2 घंटे तक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, पति ने विरोध किया तो मारने दौड़ा, अभनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Friend's wife raped at knifepoint for two hours and an obscene video recorded; accused chased the husband when he protested; Abhanpur police have arrested the accused.

दोस्त की पत्नी से चाकू की नोक पर 2 घंटे तक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, पति ने विरोध किया तो मारने दौड़ा, अभनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर/कोलर : राजधानी रायपुर में दोस्त की पत्नी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी और पीड़िता का पति एक ही मकान में किराए पर रहते थे. पीड़िता का पति जब काम पर गया था. इस दौरान उसके अकेलापन का फायदा उठाकर आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया. घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी भास्कर जना और पीड़िता का पति दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं और अभनपुर के ग्राम कोलर के एक मकान में अपनी-अपनी पत्नियों के साथ किराए में रहते थे. आरोपी और पीड़िता का पति दोनों कोलर स्थित आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे. आरोपी दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखता था.
घटना वाले दिन 18 जून को आरोपी अपनी पत्नी और पड़ोसी दोस्त बिस्किट फैक्ट्री में नियमित की तरह काम करने गया. दोपहर में मौका देख कर फैक्ट्री से निकलकर आरोपी अपने घर आ गया. घर में पीड़िता अकेली थी. इसकी जानकारी आरोपी को पहले से थी. आरोपी अपने दोस्त के घर आकर उसकी पत्नी को मैं तुमसे प्यार करता हूँ कहकर कमरे का दरवाज़ा बंद कर चाकू दिखाकर डराया-धमकाया. इसके बाद आरोपी ने करीब 2 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं घटना का आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना लिया.
भास्कर जना ने प्रार्थिया को धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो वो उसे और उसके पति को जान से मार देगा. पीड़िता किसी तरह बाहर निकली और फोन कर घटना की जानकारी अपने पति दी.
पीड़िता का और आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन तीनो बिस्किट फैक्ट्री से सीधे घर पहुंचे और भास्कर जना को डांटने लगे. इस बात से भास्कर जना आक्रोशित हो गया और चाकू लेकर पीड़िता के पति और मकान मालकिन को मारने दौड़ा. मकान मालकिन ने पास पड़े डंडे से आरोपी के सिर पर वार किया और उसे आसपास वालों की मदद से पकड़कर इसकी खबर अभनपुर पुलिस को दी.
इस खबर पर थाना अभनपुर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज कराया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी भास्कर जना के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 199/26 धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया. थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में पूछताछ कर आरोपी भास्कर जना को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
भास्कर जना पिता परमेश्वर जना 23 साल निवासी ग्राम पितामाहुल थाना सुबलाया जिला सोनापुर उड़ीसा हाल ग्राम कोलार न्यू शंति नगर अभनपुर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t