गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, बिना बताए घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ पर फंदे से लटकती मिली लाश, दोनों परिवार में पसरा मातम

Girlfriend and boyfriend committed suicide boyfriend and girlfriend ran away from home without informing dead body found hanging from a tree mourning spread in both the families

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी, बिना बताए घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ पर फंदे से लटकती मिली लाश, दोनों परिवार में पसरा मातम

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला में प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. बताया जा रहा है कि यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने बीते यानी रविवार की रात घर से भागकर गांव के पास खेत से लगे पेड़ में फंदे पर लटककर अपनी सुसाईड कर लिया. वहीं ग्रामीणों ने फंदे पर लटकती युवक-युवती की लाश को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इधर लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. दरअसल गौरेला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नेवसा के आश्रित गांव मंदरवानी निवासी युवक-युवती रात के समय घर से खाना खाकर परिजनों को बिना कुछ बताये कहीं चले गए थे. जिसके बाद परिजनों ने दोनों की तलाश की गई. लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला.
वहीं सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली कि नेवसा गांव के खेत के पास पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है. जिसकी खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस के मुताबिक दोनों बालिग बताये जा रहे हैं और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb