गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, जमीन पर लिखा-एक साथ आग देना, जंगल में पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, डबल सुसाइड से इलाके में सनसनी

Girlfriend and boyfriend hanged themselves, writing on the ground: "Let's set fire together." The bodies of the lovers were found hanging from a tree in the forest, causing a sensation in the area due to the double suicide.

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, जमीन पर लिखा-एक साथ आग देना, जंगल में पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, डबल सुसाइड से इलाके में सनसनी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ग्रामीण एडूकला गांव के जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे. तभी उन्होंने पेड़ से दो शव लटके हुए देखे. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. मामले की खबर मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को नीचे उतारा. मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया उम्र 25 साल और परमेश्वरी अगरिया उम्र 20 साल के रुप में हुई है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रेमी-प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की खबर मिली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि घटना के पीछे क्या कारण है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t