छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अच्छी खबर, अब रेगहा और अधिया किसान भी पाएंगे कृषक उन्नति योजना का फायदा, मिलेगी आदान सहायता राशि

Good news for farmers in Chhattisgarh, now Regha and Adhiya farmers will also get the benefit of Krishak Unnati Yojana, will get input assistance amount

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अच्छी खबर, अब रेगहा और अधिया किसान भी पाएंगे कृषक उन्नति योजना का फायदा, मिलेगी आदान सहायता राशि

रायपुर : अब छत्तीसगढ़ में रेगहा (पट्टेदार) और अधिया (बटाईदार) पद्धति से खेती करने वाले किसान भी कृषक उन्नति योजना का लाभ उठा सकेंगे. जिससे प्रदेश के हजारों सीमांत और लघु किसानों को राहत मिलेगी.
कृषक उन्नति योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए यह तय किया गया कि वे किसान, जिनसे खरीफ मौसम में सहकारी समितियों और छत्तीसगढ़ राज्य बीज और कृषक विकास निगम लिमिटेड के जरिए धान या धान बीज का उपार्जन किया गया है. उन्हें आदान सहायता राशि दी जाएगी.
अब तक इस योजना का फायदा सिर्फ भूमि स्वामी किसानों को मिलता था. लेकिन अब इसे पट्टे या बंटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB