गर्मी बढ़ेगी, Nautapa 25 मई से, सूर्य की पूजा और ठंडी चीजों का दान करें...
Sun transits into Rohini Nautapa : सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, इस साल ये 25 मई से शुरू होंगे और दो जून तक रहेंगे। 25 मई को दोपहर तीन बजकर 17 मिनट पर सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश सबसे गर्म नौ दिन,
Sun transits into Rohini Nautapa : सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, इस साल ये 25 मई से शुरू होंगे और दो जून तक रहेंगे। 25 मई को दोपहर तीन बजकर 17 मिनट पर सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, इस साल ये 25 मई से शुरू होंगे और दो जून तक रहेंगे।
25 मई को दोपहर तीन बजकर 17 मिनट पर सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा का आरंभ होगा। कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और आठ जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं उतने दिन भीषण गर्मी का एहसास होता है और इसी अवधि को नौतपा कहा जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस समय सूर्य देव की पूजा करने से इस अवधि से सुरक्षा प्राप्त होती है। साथ ही बढ़ते तापमान से अपने परिवार को बचाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ पूजा अनुष्ठान जीवन में सुख और समृद्धि लाते हैं। नौतपा के समय में पानी, दही, दूध, नारियल पानी और अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने के साथ इनका दान भी करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
नौतपा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
लोगों को बिना कुछ खाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगानी चाहिए, क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इस दौरान आवश्यकतानुसार ग्लूकोज का सेवन भी करते रहना चाहिए। इन दिनों लोगों को मुलायम और सूती कपड़े पहनने चाहिए। इस अवधि के दौरान लोगों को तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए और बासी खाना खाने से बचना चाहिए।(एजेंसी)



