तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर गई जान, दोस्त की हालत नाजुक, आरोपी वाहन समेत फरार
High speed Bolero hit from the front, bike rider died on the spot, friend's condition critical, accused absconded with the vehicle
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना कापू थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेहरामार का रहने वाला आदित्य मिश्रा उम्र 21 साल और सिसरिंगा निवासी विकास अपने बाइक पर सवार होकर कापू की तरफ किसी काम से गए थे. गुरुवार शाम दोनों लौट रहे थे.
इसी दौरान पत्थलगांव मेन रोड में लिप्ती गांव के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी. बताया जा रहा है बोलेरो ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ. इससे दोनों बाइक से दूर छिटककर गिर गए और सिर और चेहरे पर चोट लगने से आदित्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देकर बोलेरो चालक भाग निकला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



