देवभोग में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकराई बाइक, चालक की मौके पर मौत, एक युवक घायल, हालत नाजुक, इलाज जारी
Horrific road accident in Devbhog, bike collided with a roadside signboard, driver died on the spot, one youth injured, condition critical, treatment ongoing
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया. यह हादसा देवभोग-उरमाल मार्ग पर हुआ जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा टकराई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक नम्बर CG 23 P 0695 के चालक चंचल मांझी पिता गिरधर मांझी उम्र 35 साल अपने साथी नोहर पोर्टी पिता मंगल सिंह पोर्टी उम्र 42 साल के साथ देवभोग-उरमाल रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक चंचल मांझी को गंभीर चोटें आईं और उसकी गर्दन टूट जाने से मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे की खबर मिलते ही देवभोग थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और हादसे केवजह की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



