रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की तरफ जा रहे हैं, तो हो जाइए सावधान! कल 27 नवंबर से One Way हो जाएगा ये रुट, जानिए डिटेल
If you're traveling from Shastri Chowk to Jaistambh Chowk in Raipur, be careful! This route will become one-way starting tomorrow, November 27th. Learn the details.
रायपुर : कलेक्टर और दंडाधिकारी ने 27 नवम्बर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक रूट को वन-वे घोषित कर दिया है, ताकि स्काई वॉक निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके.
राजधानी रायुपर में स्काई वॉक का निर्माण कार्य प्रगति है. सोमवार को जिला प्रशासन ने जारी आदेश में अगले एक महीने के लिए शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक मार्ग को वन-वे घोषित कर दिया है. ताजा आदेश के मुताबिक 27 अक्टूबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक रुट वनवे हो जाएगा.
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक महीने के लिए रहेगा वन-वे
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी ताजा आदेश के मुताबिक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक महीने के लिए शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक रुट को एकांगी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है. इससे इन रुटों में चलने वालों वाहन चालकों को असुविधा होनी निश्चित है.
एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में लगेंगे रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स
रिपोर्ट के मुताबिक प्रथम 15 दिन शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग और अगले 15 दिन शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक एकांगी मार्ग (वन-वे) रहेगा. कलेक्टर ने संबंधित विभागों को मार्ग को वन-वे करने के लिए बंद मार्ग के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स लगाना निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



