राजिम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक गांजा तस्करी का खुलासा, 18.90 लाख का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Rajim police achieve major success, Ganja smuggling from Odisha to Chhattisgarh exposed, goods worth Rs 18.90 lakh recovered, 5 accused arrested

राजिम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक गांजा तस्करी का खुलासा, 18.90 लाख का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/राजिम : रायपुर रेंज में संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. राजिम थाना पुलिस ने 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार कर एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 17 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 18.90 लाख रुपये का माल जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को राजिम पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि उड़ीसा से दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर राजिम की तरफ़ लाया जा रहा है. इस खबर पर पुलिस और साइबर टीम ने बेलटुकरी रोड के पास वाहनों को रोककर तलाशी ली. तलाशी में दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में बैठे चार आरोपियों के पास से 30.200 किलो गांजा बरामद हुआ.
पुलिस ने चार आरोपियों भूपेंद्र रात्रे (19) जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा), कुशल यादव (19) जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा), छबीलाल सतनामी (31) जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा), आशीष राजावत (26) जिला भिंड (मध्य प्रदेश) से पूछताछ की. पूछताछ में तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ. बताया गया कि गांजा की खेप ओडिशा के कुख्यात सप्लायर प्रेम सोनवानी उर्फ बेब्बे से खरीदी गई थी.।
जानकारी मिलने के एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए राजिम पुलिस की टीम खरियार रोड पहुंची और आरोपी प्रेम सोनवानी (23) को 4 किलो गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत जुर्म दर्ज किया है.
आरोपी
भूपेन्द्र रात्रे पिता उत्तम रात्रे उम्र 19 साल खरियार रोड, पीएचडीपारा, थाना जोंकनदी, जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
आशिष राजावत पिता दशरथ राजावत उम्र 26 वर्ष) ग्राम ककारा, थाना नवागांव, जिला भिण्ड (म.प्र.)
कुशल यादव पिता नंदकुमार यादव उम्र 19 साल खरियार रोड़, पीएचडीपारा, थाना जोंकनदी, जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
छबीलाल सतनामी पिता बिसरु सतनामी उम्र 31 साल खरियार रोड, पीएचडीपारा, थाना जोंकनदी, जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
प्रेम सोनवानी उर्म बेब्बे उम्र 23 साल निवासी खोपेतरा, खरियार रोड, थाना जांक, जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
जप्त सामग्री
मामले में पुलिस ने 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ जब्त की गई है. जिसकी कीमत 17 लाख 20 हजार आंकी गई. वहीं आरोपियों के कब्जे से दो मोटर सायकल, 5 नग मोबाइल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. बता दे कि गरियाबंद पुलिस ने 10 दिनों के भीतर करीव 1 क्विंटल 27 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 22 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t