छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे सरकारी नौकरी में पदस्थ सहायक शिक्षक शासकीय सेवा से बर्खास्त
In Chhattisgarh, an assistant teacher employed in government job for a long time with the help of fake certificate has been dismissed from government service.
जांजगीर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में लम्बे वक़्त से फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी में पदस्थ होने की शिकायतें मिलती रही है. जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग के जरिए जांच और सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को शासकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का आदेश जारी किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चाम्पा जिले में भी एक शिकायत मिली थी. यह मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक से जुड़ा था. दरअसल यहां प्राथमिक शाला बेल्हा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी नौकरी पाने फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लिया है.
इस शिकायत पर गंभीरता दिखते हुए जब जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्टिफिकेट का वैरिफिकेशन किया तो शिकायत सही पाई गई. वही अब सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को शासकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का आदेश जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर आगे भी जांच और कार्रवाई सतत जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



