फिर एक बार हुआ रिश्ता शर्मशार, गरियाबंद में चौंकाने वाला हत्याकांड, मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, आरोपी चन्द्रकुमार गिरफ्तार
Once again the relationship was shamed, shocking murder in Gariaband, uncle killed his nephew, accused Chandrakumar arrested
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के दर्रीपारा (कोचवाय) गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां जयलाल निषाद उम्र 35 साल की उसके ही मामा ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी चन्द्रकुमार निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि जयलाल निषाद अपने घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट और मारपीट के निशान हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने फौरन जांच के निर्देश दिया.
प्रारंभिक मर्ग जांच (मर्ग क्र. 40/2025 धारा 194 बीएनएसएस) के बाद पुलिस ने गवाहों के बयान औरसबुतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज (धारा 103(03) बीएनएस) कर विवेचना शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही आरोपी चन्द्रकुमार निषाद उम्र 45 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मृतक उसका भांजा था और शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था. घटना वाली रात भी झगड़े से तंग आकर उसने चूल्हे के पास रखे लोहे की चौकार फुंकनी पाइप से भांजे के सिर पर वार किया और फिर सीने पर बैठकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी चन्द्रकुमार निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपी
चन्द्रकुमार निषाद पिता स्व धनसिंग निषाद उम्र 45 साल साकिन दर्रीपारा (कोचवाय) थाना व जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



