धमतरी में बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, घर बुलाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार
In Dhamtari, a woman was gang-raped on the pretext of curing her sick daughter, raped at home, and threatened with death; four accused arrested.
धमतरी : बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मगरलोड थाना में पांच दिन पहले एक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया और उन्हें झांसा में लिया. 17 नवंबर को चारों आरोपितों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उनके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया है. साथ ही उन पर मतांतरण करने का भी दबाव बनाया. नहीं करने और घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई.
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 21 नंवबर की रात में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. 22 नवंबर को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
इस बारे में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई है. घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है.
आरोपी
नारायण महार
धनेश साहू
भुनेश्वर साहू
नंद साहू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



